Menu
blogid : 9997 postid : 20

बुरा न बोलो बोल रे

Anand Vishvas
Anand Vishvas
  • 47 Posts
  • 67 Comments

बुरा न बोलो बोल रे.


बुरा न देखो,  बुरा सुनो ना,  बुरा न बोलो बोल रे,

वाणी में मिसरी तो घोलो,  बोल-बोल को तोल रे।

मानव  मर जाता है लेकिन,

शब्द  कभी  ना   मरता  है।

शब्द-बाण से आहत मन का,

घाव  कभी  ना   भरता  है।

सौ-सौ बार सोच कर बोलो, बात यही अनमोल रे,

बुरा न देखो,  बुरा सुनो ना,  बुरा न बोलो बोल रे।

पांचाली  के  शब्द-बाण से,

कुरूक्षेत्र   रंग  लाल  हुआ।

जंगल-जंगल  भटके पांडव,

चीरहरण, क्या हाल  हुआ।

अच्छा  बोल सको तो बोलो, वर्ना मुँह मत खोल रे,

बुरा न देखो,  बुरा सुनो ना,  बुरा न बोलो बोल रे।

जो   देखोगे   और  सुनोगे,

वैसा  ही  मन  हो जायेगा।

अच्छी  बातें, अच्छा दर्शन,

जीवन  निर्मल हो जायेगा।

अच्छा मन,सबसे अच्छा धन, मनवा जरा टटोल रे,

बुरा न देखो,  बुरा सुनो ना,  बुरा न बोलो बोल रे।

कोयल  बोले  मीठी वाणी,

कानों   में   रस   घोले  है।

पिहु-पिहु मन मोर नाचता,

सबके   मन   को  मोहे  है।

खट्टी अमियाँ  खाकर मिट्ठू,  मीठा-मीठा  बोल  रे।

बुरा न देखो,  बुरा सुनो ना,  बुरा न बोलो बोल रे।

…..आनन्द विश्वास.

Tags:   

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply